बयाना: गुर्जरो कि आरक्षण की चिट्टी 16 दिन बाद भी नही भेजी गयी| राज्य सरकार ने पत्र भेजकर कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला से वार्ता का अनुरोध किया| कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला ने भारत भर के गुर्जरो से बातचीत के बाद वार्ता बयाना मे करने का फेसला लिया| सरकार वार्ता जयपुर मॆ करना चाहती हैं। गुर्जर आंदोलनकारी ह्जारो की सख्या मे पीलूपुरा की पटरियो पर जमा हैं।
अधिकतर लोगों का कहना था कि पहले आरक्षण की चिट्ठी ली जाए।
उसके बाद बात की जाए। इस पर बैसला ने कहा कि बातचीत से ही समस्या का समाधान निकलेगा।
सरकार को कर्नल ने कहा कि बातचीत के लिए बयाना आना होगा|उन्होने कहा कि सरकार एक ओर बातचीत करना चाह रही हैं,वही दूसरी ओर गांव मे घुसकर दुर्व्यहार कर रही हैं।आन्दोलन को गति देने के लिए अब प्रत्यॆक घर से 2 व्यक्ति भाग लॆगे|
सिकंदरा में शहीदो का सामुहिक दाह-संस्कार :
सिकंदरा में रखे हुए 20 शहीदो का शनिवार शाम को दाह-संस्कार हुआ| यहां गुर्जर समाज के प्रमुख नेताओं सांसद सचिन पायलट, अवतारसिंह भडाना ने शहीदो को कन्धा दिया|ये सभी 24 मई को पुलिस फायरिग मे शहीद हो गये|
जयपुर दिल्ली रेलमार्ग चालु:महिला आन्दोलनकारियो को पटरी से ह्टाने के बाद जयपुर दिल्ली रेलमार्ग पर 7 दिन बाद दोडी|
1800 के खिलाफ मामला दर्ज: जयपुर दिल्ली रेलमार्ग रोकने के मामले मे पुलिस ने 25 महिला एवम् 47 पुरुष सहित 72 नामजद के साथ
1800 के खिलाफ मामला दर्ज किया|
| |