गुर्जर आरक्षण 2008 | |
गुर्जर आरक्षण आंदोलन | |
गुर्जर आरक्षण आंदोलन 19 जून 2008 - 28वा दिन |
गुर्जर आन्दोलन : बवाल बंद पर बहस शुरू | |
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आन्दोलन के अचानक सिर उठाने और लगभग एक माह बाद राजस्थान सरकार के साथ समझौता भी हो जाने को लेकर बहस छिड़ गई है। राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला द्वारा पाटोली में 29 मई को शहीद दिवस मनाए जाने की दो महीने पहले घोषणा करने के बावजूद अचानक ऐसे क्या हालात बन गए जिस कारण बैंसला को 23 मई को भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के समोगर रेल पुलिया पर रेल रोको आन्दोलन शुरू करना पड़ा। राजनीतिक दल ही नहीं अखिल भारतीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी अचंभित हैं। कई गुर्जर नेता बैंसला और उनके प्रतिनिधियों द्वारा राजस्थान सरकार से किए गए समझौते को लेकर भी सवाल करने लगे हैं। गुर्जर नेताओं का कहना है कि गुर्जरों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की सिफारिश का पत्र भारत सरकार को भेजे जाने की मांग को लेकर आन्दोलन शुरू किया था लेकिन ताज्जुब है कि समझौते में इस मुख्य मांग के 'सिफारिश' शब्द का जिक्र तक नहीं है। अखिल भारतीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक और राज्य सरकार के साथ अन्तिम दौर की वार्ता तक शामिल होने के बाद समझौते के मसौदे से नाराज दिल्ली के विधायक रामवीर सिंह विधूड़ी ने समझौते को मंजूर करने से इनकार करते हुए राज्य सरकार और बैंसला पर गुर्जर कौम की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है। | |
गुर्जर आरक्षण आंदोलन | |
![]() | |